पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष


नई दिल्ली, 30 जुलाई - उत्तराखंड में बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी हाईकमान ने महेंद्र भट्ट को राज्य में पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन कौशिक को हटा दिया है और अब उनकी जगह महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। मालूम हो कि पिछले काफी दिनों से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर अटकलें चल रही थीं। हालांकि अभी पार्टी ने केवल उत्तराखंड में ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की है।