कांग्रेस मुख्यालय और 10 जनपथ को पुलिस छावनी में बदलना अघोषित आपातकाल है - अशोक गहलोत   

जयपुर, 3अगस्त - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय और 10 जनपथ को पुलिस छावनी में बदलना अघोषित आपातकाल है। नेशनल हेराल्ड (यंग इंडियन) कार्यालय को जबरदस्ती सील कर दिया गया है। इस तानाशाही सरकार के खिलाफ जनता कांग्रेस के साथ खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।