पीएम के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया - पुष्कर सिंह धामी

चम्पावत, 12 अगस्त - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया। सभी इसमें बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। ये अभियान जन आंदोलन बन चुका है। जहां हमने तय किया था कि प्रदेश में 20 लाख परिवारों तक हर घर झंडा लगाने का काम करेंगे, ये संख्या इससे भी ज्यादा हो जाएगी।