हम धार ज़िले के कारम बांध पर नजर रखे हुए हैं - शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, 14 अगस्त - धार ज़िले के कारम बांध की समस्या को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम धार ज़िले के कारम बांध पर नजर रखे हुए हैं। जनता पूरी तरह से सुरक्षित हो इसके लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। स्थिति अभी नियंत्रण में है।