झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का हार्ट अटैक से निधन


रांची, 16 अगस्त - झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने बीसीसीआई में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है।