भाजपा की नई टीम को नड्डा की हरी झंडी, आज होगा एलान


देहरादून, 23 अगस्त - भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी पर मुहर लगा दी है। आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी में करीब 80 फीसदी नए चेहरे शामिल होंगे।