जापान के रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता

टोक्यो, 8 सितंबर - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज टोक्यो में जापानी रक्षा मंत्री यासुकाज़ु हमदा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। बातचीत के दौरान दोनों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय मामलों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।