कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का तीसरा दिन, पदयात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब


नई दिल्ली, 09 सितंबर - कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज तीसरा दिन है। सुबह सवा सात बजे करीब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नागरकोइल के स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई है। राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने तीसरे दिन की पदयात्रा शुरू की। ‘भारत यात्रियों’ के साथ स्थानिय लोगों में पदयात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। हजारों की संख्या में लोग ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के साथ चल रहे हैं।