राजनाथ सिंह ने जापान के पीएम से की मुलाकात 


टोक्यो, 09 सितंबर - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टोक्यो में जापान के पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस मौके उन्होंने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के दुखद निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। भारत-जापान साझेदारी के क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में एक निर्णायक भूमिका निभानी होगी।