कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का चौथा दिन


नई दिल्ली, 10 सितंबर - कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज चौथा दिन है। कन्यकुमारी के मुलगुमूदु में सुबह 7 बजे तिरंगा झंडा फहराया गया और फिर झंडे को सलामी दी गई है। इसके बाद राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चौथे दिन की पदयात्रा की शुरुआत की।