असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने  उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी  के 3  सदस्यों को गिरफ्तार किया 


नई दिल्ली, 10 सितम्बर - असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक सयुंक्त ऑपरेशन में उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 3 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। असम राइफल्स की तरफ से ये जानकारी दी गई।