महाराष्ट्र: गणपति विसर्जन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कुल 20 मौतें - पुलिस

मुंबई, 10 सितंबर - महाराष्ट्र में गणपति विसर्जन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कुल 20 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक, 14 लोगों की डूबने से, 4 लोगों की सड़क दुर्घटना में, 1 की मौत पेड़ से गिरने से और एक की मौत सीमेंट की सतह से गिरने से हुई है।