मुंबई एयरपोर्ट पर सूडान के यात्री से 5.38 करोड़ का सोना जब्त

मुंबई, 11 सितंबर - मुंबई हवाई अड्डे पर कस्टम के अधिकारियों ने सूडान के एक यात्री द्वारा पहनी गई विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट से 5.38 करोड़ रुपये मूल्य का 12 किलोग्राम सोना जब्त किया है। कुछ यात्रियों ने उसे भागने में मदद करने के लिए शोर मचाया, पर उनको काबू कर लिया गया। कस्टम अधिकारियों के अनुसार, 6 पैक्स को हिरासत में लिया गया है और 6 को डिपोर्ट किया जा रहा है।