हम भाजपा की ज्यादतियों को खत्म करेंगे : महबूबा मुफ्ती

जम्मू, 12 सितम्बर - पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हम सकारात्मक सोच रखते हैं। हम भाजपा के खिलाफ लड़ेंगे और भाजपा ने यहां जो ज्यादतियां की हैं उसको खत्म करेंगे। 370 की भी बहाली होगी। ये मेरी सोच है। अब आजाद साहब और भाजपा की सोच अलग हो सकती है।