2024 के पहले देश में बनेंगी 2 लाख और डेयरी- अमित शाह


नई दिल्ली, 12  सितम्बर - राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में 'विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन 2022: सहकारी समितियों की प्रासंगिकता' में हिस्सा लिया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि 1974 के बाद पहली बार आज इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन के डेयरी शिखर सम्मेलन का आयोजन भारत में हो रहा है। 1974 में दूध उत्पादन में विश्व में भारत कहां खड़ा था और 2022 में हम आत्मनिर्भर होकर निर्यातक होकर दुनिया के सामने खड़े हैं। शाह ने आगे कहा कि 2024 में होने वाले चुनाव के पहले हम 2 लाख और डेयरी बनाएंगे।