भारत से सीधी लड़ाई नहीं लड़ सकता पाकिस्तान, ड्रग्स और हथियार भेजकर कर रहा कमजोर - राज्यपाल

फाजिल्का, 13 सितंबर (प्रदीप कुमार)- पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने फाजिल्का का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती गांवों के पंच और सरपंच को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ, राज्यपाल के प्रधान सचिव जेएम बालमुरुगन, फाजिल्का विधायक नरेंद्र पाल सवना, जलालाबाद विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी, बलुआना विधायक अमनदीप गोल्डी मुसाफिर, उपायुक्त डॉ. हिमांशु अग्रवाल, एसएसपी. भूपेंद्र सिंह सिद्धू मौजूद रहे। इस मौके पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा है कि हम जनभागीदारी और सभी सुरक्षा एजेंसियों के बेहतर समन्वय से भारत को अस्थिर करने की मंशा से सीमा पार के देशों द्वारा देश में हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयासों को रोक सकते हैं।