जगन्नाथ मंदिर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, की पूजा-अर्चना


पुरी, 30 सितंबर - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज अपने दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे। यहां उन्होंने पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने दौरे की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। 2019 में भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा का यह पहला ओडिशा दौरा है।