दुमका में एक लड़की को जलाया गया, आरोपी गिरफ्तार


रांची, 7 अक्तूबर - झारखंड के दुमका में एक लड़की को आग के हवाले कर दिया गया। इस मौके डीएसपी ने बताया कि फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को रांची रेफर कर दिया गया है। लड़का पीड़िता को जानता था। आरोपी पहले से शादीशुदा है और पीड़िता से शादी करना चाहता था लेकिन लड़की के माता-पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे।