दुष्कर्म दोषी गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से आया बाहर 


चंडीगढ़, 15 अक्तूबर - दुष्कर्म का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। वो उत्तर प्रदेश के बरनावा में डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंच गया है। बता दें कि वो साध्वी यौन शोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहा है।