पनवेल से प्रतिबंधित पीएफआई के चार कार्यकर्ता गिरफ्तार


मुंबई, 20 अक्तूबर - महाराष्ट्र पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने मुंबई से सटे रायगढ़ जिले के पनवेल से प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पाबंदी के बावजूद ये सभी संगठन की गतिविधियां संचालित कर रहे थे।