'आप' द्वारा हिमाचल चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी 


नई दिल्ली, 23 अक्टूबर - आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी समन्वयक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नाम शामिल हैं।