आंध्र प्रदेश के NTR जिले में TDP नेता चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला, मुख्य सुरक्षा अधिकारी को आई चोट


 नई दिल्ली, 4 नवंबर - आंध्र प्रदेश में एनटीआर जिले के नंदीगामा में आज टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना शाम साढ़े छह बजे की है। अज्ञात बदमाशों ने एक पत्थर फेंका। सीएसओ घायल हुए हैं। जांच जारी है।