कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे में 7 महिलाओं की मौत, 6 घायल


बंगलुरु, 5 नवंबर - कर्नाटक के बीदर में एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 7 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बेमलखेड़ा गांव के पास हुई।