कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 66वां दिन


महाराष्ट्र, 12 नवंबर - कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में आज हिंगोली जिले के शेवाला गांव से शुरू हुई।तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा का आज 66वां दिन है। अब तक यह यात्रा छह राज्यों के 28 जिलों को कवर कर चुकी है।