श्रद्धा मर्डर केस : आरोपी को कड़ी सजा दी जानी चाहिए - रेखा शर्मा

नई दिल्ली, 14 नवंबर - श्रद्धा मर्डर केस पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि ये घटना बहुत भयानक है। NCW(राष्ट्रीय महिला आयोग) ने पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामले की उचित जांच होनी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरोपी को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।