इंडोनेशिया में भूकंप से जानमाल के नुकसान पर पीएम मोदी ने जताया दुख


इंडोनेशिया, 22 नवंबर - इंडोनेशिया में भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "इंडोनेशिया में भूकंप से जानमाल के नुकसान और संपत्ति के नुकसान से दुखी हूं। पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। दुख की इस घड़ी में भारत इंडोनेशिया के साथ खड़ा है।"