पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर, लोहिया पथ चक्र का दूसरा फेज जून तक हो जाएगा पूरा


नई दिल्ली , 27नवंबर - बिहार की राजधानी पटना में जाम से परेशान रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। लोहिया पथ चक्र प्रोजेक्ट का दूसरा फेज जून, 2023 तक पूरा होने की संभावना है। ये प्रोजक्ट इसलिए अहम है क्योंकि पीक ऑवर्स के दौरान ये शहर के सबसे बिजी रूट में से एक होता है। इस रूट पर यातायात को आसान बनाने के लिए बेली रोड पर एक अंडरपास और एक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 381 करोड़ रुपये है।