होलोंगी हवाई अड्डे को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ा गया

ईटानगर, 28 नवंबर - होलोंगी हवाई अड्डे (ईटानगर) से इंडिगो की नई उड़ानों के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि होलोंगी हवाई अड्डे (ईटानगर) को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ जोड़ा गया है। होलोंगी को कोलकाता से भी जोड़ा गया है और उसी आधार पर कोलकाता व दिल्ली का कनेक्शन भी दिया गया है।