चीन अपने स्पेस स्टेशन Tiangong पर भेजेगा तीन अंतरिक्ष यात्री, तैयारियां पूरी


बीजिंग, 29 नवंबर - चीन अंतरिक्ष जगत में खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने जा रहा है। इसी कड़ी में वह शेनझोऊ-15 अंतरिक्ष यान लॉन्च करेगा, जो अंतरिक्ष स्टेशन के आखिरी चरण को पूर्ण करने में मदद करेगा। इसमें तीन अंतरिक्ष यात्री सवार होंगे। सूत्रों ने कहा कि अंतरिक्ष यान में फी जुनलॉन्ग, देंग किंगमिंग और झांग लू सवार होकर अंतरिक्ष स्टेशन तक जाएंगे।