हमारा लक्ष्य BJP को उत्तर प्रदेश से हटाना है - अखिलेश यादव

मैनपुरी, 11 दिसंबर - सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य BJP को उत्तर प्रदेश से हटाना है क्योंकि उत्तर प्रदेश से ही इन्हें दिल्ली का रास्ता मिला था और यहां की जनता ही इनको रोकेगी। बहुजन समाज पार्टी BJP के इशारे पर काम कर रही है। BJP के लोग सपा से घबरा गए हैं कि जनता सपा को समर्थन दे रही है।