सुखबीर बादल ने रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन पर किया गहरा दुख व्यक्त 


चंडीगढ़, 13 दिसंबर - अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल के संरक्षक व पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सुखबीर बादल ने कहा कि अथक पंथ योद्धा और अकाली नेता जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन से पंथ, पंजाब और शिरोमणि अकाली दल में पैदा हुए खालीपन को भरना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि मैं उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने भी रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।