तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली वापस लौटी इंडिगो की फ्लाइट 


नई दिल्ली, 3 जनवरी - दिल्ली से थाईलैंड के फुकेत के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडिगो का एक विमान करीब 50 मिनट के भीतर ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। सूत्रों के मुताबिक Indigo 6E-1763 विमान थाईलैंड के फुकेत के लिए निर्धारित था और पायलट ने सुबह 6:41 बजे उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ ही देर बाद  तकनीकी खराबी की सूचना के बाद यह दिल्ली हवाईअड्डे पर सुबह करीब 7:31 बजे लौट आया। सभी यात्री सुरक्षित और स्वस्थ हैं।