अमेरिका में भारतीय मूल की पहली महिला बनीं जज 

वाशिंगटन, 9 जनवरी- भारतीयों ने एक बार फिर अमेरिका में भारत का नाम रौशन किया है। अमेरिका में पहली बार भारतीय मूल की कोई महिला जज बनी हैं। भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने हैरिस काउंटी में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। इसके साथ ही वह अमेरिका में जज बनने वाली पहली सिख महिला भी बन गई हैं।