मॉस्को से गोवा आ रही फ्लाइट में बम की सूचना


ताशकंत, 21 जनवरी - रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रही एक चार्टर्ड फ्लाइट में बम की सूचना मिली है। विमान को इसके बाद उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, विमान में 240 यात्री सवार हैं। बताया गया है कि यह फ्लाइट दक्षिण गोवा के दबोलिम एयरपोर्ट पर सुबह 4.15 बजे लैंड होने वाला था।