ओडिशा में तीन माओवादियों ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण


नई दिल्ली, 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस के मौके पर मल्कानगिरी जिले के स्वाभिमान अंचल में एक महिला समेत तीन माओवादियों ने ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में मनोज उर्फ मती मढ़ी (24), पांडु कबासी (27) और एइते कार्तमी (21) शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि तीनों मल्कानगिरी जिले के मैथिली पुलिस थाना क्षेत्र के दलदली गांव के रहने वाले हैं।