NSA अजीत डोभाल और जेक सुलिवन ने iCET किया लॉन्च 


वाशिंगटन, 01 फरवरी -  भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच हुई बैठक में क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज को लॉन्च किया गया। इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन मौजूद थे। इन दोनों के बीच हुई वार्ता के बाद इस इनिशिएटिव को लॉन्च किया गया। iCET को अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन और पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर लॉन्च किया गया है। दोनों नेताओं ने मई 2022 में अपनी टोक्यो बैठक के बाद सरकारों, व्यवसायों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी और रक्षा औद्योगिक सहयोग को बढ़ाने और विस्तारित करने की घोषणा की थी।