कांग्रेस की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म हो चुकी है - अमित शाह

नई दिल्ली, 23 फरवरी - गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज कांग्रेस जिसने देश के आज़ादी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वो परिवारवादी व्यवस्था में घिर चुकी है। कांग्रेस की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म हो चुकी है। हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते हैं। अध्यक्ष के पिता कभी अध्यक्ष नहीं होते।