पठानकोट के पहाड़ी इलाके में देखा गया तेंदुए का शावक 


पठानकोट, 28 फरवरी - पंजाब के पठानकोट के पहाड़ी इलाके में तेंदुए के शावक को देखा गया है। वन अधिकारियों ने यहां मादा तेंदुए के शावक होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बकरियों पर पहले भी हमले होते थे लेकिन उनके प्राकृतिक आवास में उन्हें परेशान नहीं कर सकते। अगर कोई अनहोनी होती है तो कार्रवाई की जाएगी।