मस्कट जा रही फ्लाइट के इंजन में गड़बड़ी, नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग


मुंबई, 02 मार्च - बांग्लादेश के चटगांव से ओमान के मस्कट जा रही सलाम एयर की एक फ्लाइट की देर रात नागपुर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया गया है कि पायलट को फ्लाइट के इंजन से धुआं उठता दिखा था। इसके बाद विमान की नागपुर में ही आपात लैंडिंग कराई गई। इस फ्लाइट में 200 यात्री और सात क्रू के सदस्य सवार थे। फिलहाल सभी सुरक्षित हैं।