हरियाणा में ई-टेंडरिंग के खिलाफ धरना दे रहे सरपंचों पर मधुमक्खियों ने किया हमला


नई दिल्ली, 03 मार्च - हरियाणा में सरकार की ई-टेंडरिंग नीति के खिलाफ चंडीगढ़-पंचकूला हाउसिंग बोर्ड में धरने पर बैठे सरपंचों पर आज सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। कई सरपंचों को मधुमक्खी ने काट लिया। सरपंचों ने इसके पीछे सरकार की साजिश की आशंका जताई है।