देश में कांग्रेस समाप्त होती जा रही है - अमित शाह 

बेंगलुरु, 24 मार्च -  गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में कांग्रेस समाप्त होती जा रही है, उनके पास अब कोई राज्य नहीं रहा जो उनकी तिजोरी को भर पाए। वे चाहते हैं कि कर्नाटक कांग्रेस का एटीएम बने। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार बनी वहां उनका इतिहास भ्रष्टाचार, दलितों, OBC का अपमान करने का रहा है।