लोकतंत्र नहीं कांग्रेस को खतरा है - जी. किशन रेड्डी

नई दिल्ली, 27 मार्च - केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि लोकतंत्र नहीं कांग्रेस को खतरा है इसलिए उन्होंने कांग्रेस बचाओ के नाम पर भारत जोड़ो यात्रा की थी। वे प्रजातंत्र के बारे में बोल रहे हैं लेकिन उन्हें बोलने का हक नहीं है क्योंकि आपातकाल के दौर में कांग्रेस ने लाखों लोगों को जेल में डाला था।