दिल्ली टु भोपाल वंदे भारत आज से


 नई दिल्ली, , 1 अप्रैल  भोपाल से दिल्ली का सफर शनिवार से सुहाना होगा। दरअसल, भारतीय रेलवे ने भोपाल से निजामुद्दीन के लिए वंदे भारत की शुरुआत की है, जो शनिवार से चलेगी। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है। यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के मकसद से अब नई दिल्ली से अजमेर और भोपाल के लिए भी वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेन की शुरुआत होने से यात्री करीब एक घंटा पहले नई दिल्ली पहुंचेंगे। ट्रेन लगभग 160 किलो/ घंटे की रफ्तार से चलेगी। यह गाड़ी शनिवार को 3:15 बजे भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से यह नई दिल्ली के लिए रवाना होगी।