आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर सिर्फ झूठ बोला - नवजोत सिंह सिद्धू

जालंधर, 8 अप्रैल (चिराग)- नवजोत सिंह सिद्धू ने दिवंगत चौधरी संतोख सिंह के परिवार से मुलाकात के बाद पत्रकार वार्ता कर पंजाब सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर केवल झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आप सरकार आने के बाद माफियाओं का दबदबा बढ़ा है। उन्होंने दस दिनों में ड्रग्स खत्म करने के सरकार के वादे पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने भगवंत मान से सवाल करते हुए कहा कि वह बताएं कि आप अब तक पंजाब के ऊपर कितना कर्ज चढ़ा चुके हैं ? उन्होंने कहा कि भगवंत मान अखबारी मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं।