राजस्थान: गहलोत सरकार भ्रष्ट से भ्रष्ट सरकारों में से एक - अमित शाह

भरतपुर, 15 अप्रैल - बूथ अध्यक्ष संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद आई हुई भ्रष्ट से भ्रष्ट सरकारों में से एक है। मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा राज्य में 2/3 बहुमत से सरकार बनाएगी। 2024 में तीसरी बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में जानी है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में देश के चप्पे-चप्पे पर भाजपा का निशान, भाजपा का झंड़ा और भाजपा की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया है। अभी-अभी राहुल बाबा ने बड़ी यात्रा की, देशभर में पैदल चलें। इतनी बड़ी यात्रा करके आए और कांग्रेस के गढ़ जैसे नॉर्थ ईस्ट के अंदर 3 चुनाव हुए, कांग्रेस पार्टी का पूरा सफाया हो गया।