2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है - अनुराग ठाकुर

छत्तीसगढ़, 26 अप्रैल - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दंतेवाड़ा में हमारे 11 जवानों की शहादत हुई है, उनको कैबिनेट ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक प्रस्ताव पारित किया। 2 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।