अनुराग ठाकुर ने सुखबीर सिंह बादल के साथ शोक व्यक्त किया 

बादल(पंजाब), 30 अप्रैल - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने पिता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "प्रकाश सिंह बादल का देश के विकास में बहुत योगदान है। उन्होंने जो भाईचारे और विकास के लिए काम किया है उसे कई पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।"