पिछले 3 सालों से भाजपा ने कर्नाटक में केवल भ्रष्टाचार किया है - राहुल गांधी

कर्नाटक,1 मई - तुमकुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में कर्नाटक की जनता ने भाजपा को नहीं चुना था। भाजपा ने विधायकों को पैसा देकर लोकतंत्र को नष्ट करके कर्नाटक में सरकार चोरी की थी। पिछले 3 सालों से भाजपा ने कर्नाटक में केवल भ्रष्टाचार किया है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा सरकार को 40% की सरकार कहा है मतलब जो भी ये काम करते हैं उसमें ये जनता से 40% कमीशन चोरी करते हैं।