मणिपुर : हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या 41 हुई

इंफाल, 9 मई - सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने कहा कि मणिपुर की स्थिति बेहतर हो गई है। लूटे गए हथियारों की खोज की संख्या 215 से बढ़कर 222 हो गई है। काफी लोग चुराचांदपुर से इंफाल आए हैं और इंफाल से कई लोग चुराचांदपुर गए हैं। इसकी वजह से कैंप में रहे लोगों में अपने घर जाने का अंदेशा खत्म हुआ है। हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या 41 हो गई है। कई जगहों पर सामान्यता आई है और कर्फ्यू में भी ढील दी गई है।