पंजाब में एक अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय

चंडीगढ़, 29 सितम्बर - पंजाब के सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल का समय एक अक्टूबर से बदल जाएगा। इस दौरान सभी प्राइमरी स्कूल सुबह साढे़ 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक खुलेंगे। जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह साढ़े 8 बजे शुरू होंगे, और दोपहर 2.50 बजे छुट्‌टी होगी।